खूंटी यादव के हत्यारे गिरफ्तार, सात हथियार जब्त

0
2180

बक्सर खबर। खूंटी यादव की हत्या चार लोगों ने मिलकर की थी। जिन लोगों का उनसे भूमि विवाद था। उन्होंने ने ही हत्या की योजना बनाई थी। वे सभी पहले से ही जेल में हैं। लेकिन खूंटी को गोली मारने वाले कांट्रेक्टर किलर पुलिस की जद से बाहर थे। यह बात सभी को पता थी। उनके पिछले जिले की पुलिस घटना के बाद से ही लगी थी। लेकिन इस बीच रविवार की रात पुलिस को सफलता मिली। हत्या को अंजाम देने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी निशानदेही पर एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। इन सभी को पुलिस ने आज सोमवार को मीडिया के सामने प्रस्तुत किया।

एसपी राकेश कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि इसमें मुख्य भूमिका निभाने वाले दिनेश राय पुत्र श्रीमन नारायण राय ग्राम बगही, उत्तम राम उर्फ साधू राम पुत्र सुखविलास राम, ग्राम बगही और जयशंकर सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह ग्राम ओराप, तीनों थाना इटाढ़ी को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से असहले ही भी बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने बताया उनका एक साथी और है। जिसने गोली मारी थी। वह अभी फरार है। उनकी निशानदेही पर कई जगह छापामारी हुई। इस क्रम में कुल सात असलहे बरामद हुए। जिसमें एक दोनाली बंदूक, एक एकनाली बंदूक, 315 बोर का राइफल, दो देशी कट्टे, कंट्री मेड एक रिवाल्वर तथा एक पिस्तौल भी मिली। इसके साथ कुछ जिंदा कारतूस भी मिले हैं।
हत्या के लिए तीन लाख की दी गई थी सुपारी
बक्सर खबर। एसपी राकेश कुमार के अनुसार बगही के दिनेश राय ने हत्या के लिए उत्तम से संपर्क किया। तीन लाख में सौदा तय हुआ। डेढ़ लाख रुपये उत्तम एवं 25 हजार रुपये जयशंकर ग्राम ओराप को दिए गए। इन सभी ने खूंटी यादव को वाच करना शुरू किया। गोलंबर स्थित उनके मेडीकल स्टोर पर कई दिनों तक इन सभी ने वाच किया। मौका देख 18 मई की शाम हत्या कर दी गयी। खूंटी के घायल पुत्र के बयान पर छह लोगों को नामजद किया गया था। जिन्होंने न्यायालय में पहले ही समर्पण कर दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार एक अभियुक्त फरार है। उसकी तलाश जारी है।
डीएसपी के नेतृत्व में बनी थी विशेष टीम
बक्सर खबर। एसपी ने बताया खूंटी की हत्या का उदभेदन करने के लिए डीएसपी सतीश कुमार के नेतृत्व में टीम बनाई गयी थी। जो अपराधियों का लगातार पीछा कर रही थी। लेकिन हत्या के बाद से ही वे जिले से बाहर थे। जब जिले में वापस लौटे तो उनपर नजर रखी जाने लगी। अंतत: सटीक सूचना पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस दल में मुफस्सिल प्रभारी जितेन्द्र यादव, इटाढ़ी प्रभारी विवेक राज, धनसोई के अशोक कुमार, नगर के पदाधिकारी सरोज कुमार सिंह, मुफस्सिल के रविशंकर, डीआइयू के आलोक कुमार, सुदामा, सिपाही शशि कुमार, अरविंद कुमार, मनीष कुमार व संतोष का भी कांड के उदभेदन में मुख्य योगदान रहा है। एसपी ने अपनी पूरी टीम को इस सफलता के लिए बधाई दी।
आप भी देखे वीडियो एसपी ने क्या कहा :-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here