‌‌‌दहेज के लिए खुशबू की हत्या, पति गिरफ्तार

0
1330

बक्सर खबर। महज दो वर्ष पूर्व खुशबू की शादी कृष्णा राजभर के साथ हुई थी। लेकिन, ससुराल वाले दहेज लोभ में उसे हमेशा प्रताड़ित करते थे। अंतत: एक ऐसा दिन आया। जब गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। यह घटना शनिवार रात की है। आज रविवार को इसकी शिकायत उसके भाई गौतम राजभर ने मुफस्सिल थाने से की। पुलिस को लाश को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।

हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। लेकिन, देखने से ऐसा लग रहा था। गला दबाकर उसे मारा गया है। भाई की शिकायत पर उसके पति कृष्ण राजभर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार खुशबू की शादी कपलियां गांव में हुई थी। उसकस मायका जलीलपुर गांव में है। यह दोनों गांव मुफस्सिल थाने के अंतर्गत आते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here