कजरियां स्कूल के शिक्षक हुए सेवानिवृत्त,की गयी विदाई

0
197

-अपने चहेते शिक्षक को तरह-तरह के उपहार देकर बच्चों ने किया विदा
बक्सर खबर। राजपुर प्रखंड के कजरियां मिडिल स्कूल के शिक्षक मुसाफिर प्रसाद गुप्ता 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इनका विदाई समारोह शिक्षकों और छात्रों के द्वारा शनिवार को किया गया। इन्होंने इसी विद्यालय में 8 अक्टूबर 2010 को ज्वाइन किया था। सेवाकाल का पूरा समय इसी विद्यालय में इन्होंने दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ललन राम ने कहा कि इनके सरल स्वभाव, किए गए कार्य और पठन-पाठन को

यहां के शिक्षक व छात्र हमेशा याद रखेंगे। विद्यालय के शिक्षक कृष्णमोहन पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु जी हमें भूल न जाइएगा। आप हमेशा याद आते रहेंगे। एक गार्जियन के रूप में हर समय आपने मार्गदर्शन किया। आपको कभी भुला नहीं पाएंगे। बच्चों ने तरह-तरह के उपहार देकर अपने प्रिय शिक्षक का भावभीनी विदाई किये। रविवार होने के एक आज ही यह कार्यक्रम रखा गया। इस विदाई समारोह के दौरान शिक्षक विनोद कुमार राय,मंजू कुमारी,प्रह्लाद वैद्य के अलावे स्कूल के सभी छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here