रोड शो की तैयारी में जदयू का जनसंपर्क अभियान जारी

0
318

बक्सर खबर। दो अगस्त को जदयू का प्रदेश नेतृत्व जिले में रोड शो का आयोजन करेगा। पार्टी के नेता आर सी पी सिंह यहां पहुंच रहे हैं। उनके आगमन से पूर्व दल से जुड़े सभी नेता पार्टी के कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट गए हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह भी इसके लिए जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। सोमवार को उन्होंने शहर समेत जिले के कई गांवों में संपर्क अभियान चलाया।

लोगों से आग्रह करते देखे गए कि इस कार्यक्रम में शामिल हों और जन नेता नीतीश कुमार के अभियान को बल दें। गरीबों ने नेता ने अनेक परेशानियां उठा कर शराब बंदी, कन्याओं की शिक्षा के लिए विशेष पैकेज, बाल विवाह, दहेज प्रथा के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। आज हर गांव में गली और नाली का निर्माण हो रहा है। घर-घर पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यह सबकुछ करने वाले हमारे नेता नीतीश कुमार को आप भी अपना समर्थन दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here