गांधी विचार मंच के अध्यक्ष रहे जंग बहादुर राजपुरिया का निधन, शोक सभा का आयोजन

0
165

-जिला मुख्यालय में उन्होंने लगवाई थी गांधी जी की प्रतिमा
बक्सर खबर। गांधी विचार मंच के तत्वाधान में गुरुवार को कमलदह पोखर स्थित गांधी पार्क में गुरुवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें गांधीवादी नेता एवं गांधी विचार मंच के अध्यक्ष जंग बहादुर राजपुरिया को श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता गांधी विचार मंच के कार्यकारी अध्यक्ष आयकर अधिवक्ता सुरेश संगम व संचालन हरिशंकर गुप्ता ने किया। इस मौके पर जंग बहादुर राजपुरिया के तैलचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया और दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई।

सुरेश संगम ने कहा कि स्व राजपुरिया जी गांधी जी के अनुयायी थे और हमेशा सादगी भरा जीवन व्यतीत करने वाले बहुत बड़े सामाजिक कार्यकर्ता थे। 95 वर्ष की उम्र में भी वे सक्रिय रहे। 18 जनवरी को पटना में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके ज्येष्ठ पुत्र पटना में ही रहते हैं। निधन के उपरांत बुधवार को वहीं उनका अंतिम संस्कार भी किया गया। श्रद्धांजलि सभा में डॉ महेंद्र प्रसाद, निर्मल कुमार सिंह, अभिषेक जयसवाल, रवि वर्मा, अमित चौरसिया,  मुन्नीलाल कांस्यकार, लक्ष्मण जायसवाल, राहुल कुमार, दिनेश जायसवाल, संदीप आर्य, प्रोफेसर कमल बिहारी सिंह, रमेश कुमार, शोभित कुमार गुप्ता, इत्यादि लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर अपने विचार प्रकट किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here