‌‌‌सूचना : 8 एवं 15 को बंद रहेगा पुल पर परिचालन

0
1190

बक्सर खबर। वैसे लोग जो सड़क मार्ग से राजधानी की यात्रा करने वाले हैं। अथवा जो व्यवसायिक वाहन चलाते हैं। उनके लिए यह सूचना महत्वपूर्ण है। कोइलवर पुल पर 8 एवं 15 सितम्बर को परिचालन बंद रहेगा। हांलाकि सिर्फ उत्तरी लेन बंद होगी। जिसका समय सुबह 7 से अपराह्न 5 बजे तक का होगा। यह सूचना जन संपर्क विभाग ने दी है। भोजपुर अर्थात आरा के जिलाधिकारी ने इसका आदेश जारी किया है।

जिसमें कहा गया है। रेल मंडल दानापुर के आग्रह पर यह निर्णय लिया गया है। पुल की मरम्मती के लिए इन तिथियों से दस घंटे तक परिचालन रोका जाएगा। आम जन को परेशानी न हो। इसे ध्यान में रखते हुए पूर्व से सूचना जारी की गई है। रेल मार्ग का परिचालन चलता रहेगा। लेकिन, उसकी गति सीमा 20 किलोमीटर प्रति घंटा की होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here