मंत्री को बुलाया, साल देकर सड़क का आइना दिखाया

0
616

बक्सर खबर। राजपुर के कजरिया गांव में बुधवार की रात देवी जागरण का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे राजपुर के विधायक व राज्य के परिवहन मंत्री संतोष निराला। सास्कृतिक मंच का फीता काटकर उद्घाटन किया। गांव के लोग ने जोरदार तरीके स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष सर्वेश्वर पाण्डेय ने निराला को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। साथ ही अनिल कुमार पाण्डेय ने विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुँचे नागपुर पंचायत के मुखिया अमित राय को माला व अंग अंग वस्त्र देकर अभिनंदन किया। संबोधन का दौर शुरू हुआ तो कांग्रेस नेता कामेश्वर पाण्डेय ने मंत्री और स्थानीय विधायक निराला से क्षेत्र की समस्या को लेकर आइना दिखाना शुरू किया।

आपने पूर्व में जो वादा किया था वह आजतक पूरा नहीं हुआ। मगराँव-कजरियाँ नहर मार्ग को बनाने की बात थी। अब इसकी हालत ऐसी हो गई है कि पैदल चलना मुश्किल हो गया है। इस बात पर मंत्री ने खेद व्यक्त करते हुए कहा कि समिति के लोगों को धन्यवाद देता हूं। रास्ता का पक्कीकरण नहीं कराये जाने के बावजूद भी मुझे इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया। उन्होंने कहा जल्द इसके गड्ढ़े भर दिए जाएंगे। साथ ही सड़क बनाने का कार्य भी जरुर पूरा होगा। कलाकार कृष्णकांत उर्फ डब्लू पाण्डेय ने स्वागतगीत गाकर आतिथियो स्वागत किया। स्थानीय कलाकार कनक भुवन पाण्डेय (मंगरूवा) ने गणेश वन्दना गौरी के ललनवा………… गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। बक्सर से आये कलाकार रोहित प्रधान ने देवी गीत गाकर दर्शकों को खूब झूमाया। रविन्द्र लाल यादव के गीतों पर दर्शक खूब तालियां बजाये।कार्यक्रम के आनन्द मे देर रात तक टिके रहे मंत्री।मौके पर मुख्य रूप से धर्मराज पाण्डेय, चतुर्भुज नारायण पाण्डेय, समाज सेवी ठाकुर दयाल पाण्डेय,लाल साहब पाण्डेय, विकास पाण्डेय,भूषण पाण्डेय,संतोष राम,शिवब्रत पाल पप्पू खरवार के अलावे सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here