गांव-गांव व प्रखंड में मनाया जा रहा है भाजपा का स्थापना दिवस

0
118

बक्सर खबर : भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस पिछले तीन दिनों से पूरे जिले में मनाया जा रहा है। छह अप्रैल से प्रारंभ हुआ सिलसिला अभी जारी है। शनिवार को राजपुर प्रखंड के भरखरा गांव में भाजपा के सदस्यों ने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दिन दयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष राजेश उपाध्याय ने की। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष बबन उपाध्याय ने महान नेताओं के जीवन और आदर्शों का जिक्र किया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष सह राजपुर प्रखंड प्रभारी इंदु देवी मौजूद रही। इसके अलावा दीपक उपाध्याय, मनजी, श्रीकांत उपाध्याय, छोटे उपाध्याय, बांगा आदि युवा भाजपाई मौजूद थे।

राजपुर में स्थापना दिवस मनाते भाजपा नेता

वहीं दूसरी तरफ राजपुर प्रखंड मुख्यालय पर भी यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। भाजपा नेताओं ने बताया प्रत्येक शक्ति केन्द्र पर कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। राजपुर के कार्यक्रम की अध्यक्षता रामजी ठाकुर एवं संचालन शशि सिंह ने किया। मौके पर जिला मंत्री धनंजय त्रिगुण, काशी नाथ सिंह, राघव जी चौबे, ज्ञान प्रकाश उपाध्याय, रामाकांत उपाध्याय, राजेन्द्र पांडेय, विजय शंकर सिंह, शैलेन्द्र सिंह ठाकुर, प्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी सिंह आदि मौजूद रहे।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here