ईटाढ़ी इलाके में मिला हत्या कर फेंके गए युवक का शव

0
1527

बक्सर खबर। ईटाढ़ी थाना क्षेत्र के नगिना डेरा पुल के पास आज बुधवार की सुबह युवक का शव देखा गया। सुबह सात बजे इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का मुआयना किया तो यह स्पष्ट हो गया कि उसकी हत्या की गई है। शरीर पर जख्मों के निशान, गले पर कटे का निशान देखा गया।

आंखे मानो बाहर निकलने वाली हों। ऐसा देख पुलिस ने अनुमान लगाया गला दबा कर इसे मारा गया है। यह सूचना आस-पास के गांवों में आग की तरफ फैली लोग पहुंचने लगे। चौकीदार भी जमा हुए, भीड़ में किसी ने बताया यह युवक सिकरौल थाना के बिक्रम इंग्लिशपुर गांव का है।

add

वहां सूचना दी गई तो उसकी पहचान अभय कुमार सिंह (35) पुत्र उदय कुमार सिंह के रुप में हुई। सूत्रों की माने तो शव को ठिकाने लगाने की नियत से यहां लाकर फेंका गया प्रतीत हो रहा है। फिलहाल इटाढ़ी पुलिस ने शव को कब्जे में ले रखा है। मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here