शादी का भरोसा दे तीन साल से कर रहा था शारीरिक शोषण

0
4309

-पीड़िता की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार
बक्सर खबर। किशोरी को शादी का झांसा देकर तीन वर्ष से शारीरिक शोषण कर रहा युवक शादी से मुकर गया। परेशानी किशोरी ने महिला थाने में इसकी शिकायत की। पीड़िता का मेडिकल टेस्ट हुआ। उसकी बात में सत्यता देख पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना सोमवार की है। पुलिस को दिए गए अपने आवेदन में पीड़िता ने कहा है। वह सिमरी थाना के चकनी गांव की निवासी है। उसके गांव के अरविंद राम ने उसको फोन करना शुरू किया।

उसकी बातों से मुझे प्यार हो गया। उसने मुझे शादी का क्षांसा दिया। विश्वास में लेकर यौन शोषण करने लगा। जब शादी की बात होती। वह बहाना बना देता। अपने साथ हुए धोखे को किशोरी भांप गई। उसने सिमरी थाने के सामने अपनी परेशानी रखी। लेकिन, वहां से महिला थाना भेज दिया गया। पुलिस ने त्वरिता कार्रवाई करते हुए आरोपित अरविंद को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष नीतू प्रिया ने मामले की तस्दीक करते हुए कहा। जांच चल रही है। मामला संगीन है। आरेपी जेल भेजा जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here