‌‌‌आई मैक्स अस्पताल का हुआ शुभारंभ

0
374

बक्सर खबर : शहर के पीपी रोड में रविवार को आई मैक्स अस्पताल का शुभारंभ हुआ। चिकित्सक अखलाक अहमद का यह प्रतिष्ठान अमर खादी भंडार के ठीक सामने स्थित है। जिसे बड़े ही सलिके से बनाया गया है। यहां आंख के मरीजों का उपचार होगा। रविवार की शाम उद्घाटन के जलसे में पहुंचे एडीजी गुप्तेश्वर पांडेय ने शुभारंभ किया। उन्होंने जनसमूह को संबोधित करते हुए इस प्रयास की प्रशंसा की। नए युवा आज अच्छे चिकित्सक होने के बाद भी बड़े शहरों में अपना क्लिनिक शुरू करते हैं। इसके विपरित अखलाक ने अपने शहर को चुना। यह अच्छी पहल है। अखलाक के अनुसार उनके यहां आंख के आपरेशन के अलावा मरीजों की जरुरत के अनुसार हर तरह के चश्मे भी उपलब्ध हैं। चाहें युवा हों या अधेड़ मरीज। सबके लिए यहां समुचित व्यवस्था है।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here