‌‌‌ मां बेटी की हत्या करने के आरोप में मृतका का पति व देवर गिरफ्तार

0
2174

– पुलिस ने दोनों को भेजा जेल, मां ने लगाया हत्या का आरोप
बक्सर खबर। औद्योगिक थाना के बालापुर गांव में 17 नवंबर की रात घर में सो रही मां बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में मृतका अनीता देवी (29) के पति बबलू यादव व देवर संजय यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इन दोनों को जांच के दौरान मिले साक्ष्य के आधार पर जेल भेजा गया है। पुलिस द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार उनके विरुद्ध मृतक अनीता देवी की मां ने भी शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने इन्हें उस वक्त गिरफ्तार नहीं किया।

परिजनों से पूछताछ चलती रही। जिससे यह पता चला कि हत्या की वजह क्या है। घटना के वक्त परिवार वाले क्या कर रहे थे और कहां थे? इसकी जांच हुई तो सबके बयान में भिन्नता नजर आई। मृतक का मायका कोरानसराय के परमानपुर गांव है। वहां के लोगों से भी इस सिलसिले में पूछताछ हुई। पता चला पति अपनी पत्नी के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करता था। घटना की रात अनीता के साथ उसकी पांच वर्षीय बेटी सोनी कुमारी थी। जिनको मार कर घर से वह फरार हो गया। घटना के बाद से पुलिस पर दो-दो हत्याओं के खुलासे का दबाव था। लेकिन, शक की सुई परिजनों पर ही जा रही थी। इस संबंध में पूछने पर एसपी मनीष कुमार ने कहा कि अभी तक जांच में जो तथ्य सामने आए हैं। उस आधार उनकी गिरफ्तारी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here