‌‌‌ दबोचा गया धान खरीद के नाम पर करोड़ों की हेराफेरी करने वाला  

0
4027

-बीज निगम में थे अधिकारी, पुलिस ने की मुजफ्फरपुर से गिरफ्तारी
बक्सर खबर। धान खरीद के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले बिहार बीज निगम के पूर्व अधिकारी को जिले की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। क्योंकि उसने अपने जिले में सात से अधिक लोगों से करोड़ों की ठगी की है। आरोपी अजीत कुमार को मुरार थाने की पुलिस ने मुजफ्फरपुर के सर गणेश दत्त रोड, थाना भगवानपुर सदर से बुधवार को गिरफ्तार किया। गुरुवार को उसे जेल भेजने से पहले डुमरांव के एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने पत्रकार वार्ता कर आयोजित कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह मुजफ्फरपुर का रहने वाला है।

वर्ष 2022 में उसने बिस्कोमान अधिकारी के रूप में लोगों को धोखा दिया। किसानों और धान का व्यवसाय करने वालों से उसने लाखों रुपये मूल्य का धान लिया। कहा फिलहाल आधा रकम लें ले अन्य राशि बाद में मिलेगी। ऐसा कर उसने करोड़ों रुपये की ठगी की। इसके विरूद्ध मुरार थाने में तीन तथा नगर थाना में चार मामले दर्ज हैं। इन मुकदमों में करोड़ों रुपये की राशि का उल्लेख है। पुलिस को इसकी तलाश लंबे समय से थी। पहले भी छापामारी कर गिरफ्तारी का प्रयास किया गया। लेकिन, बुधवार को इसके वहां होने की ठोस जानकारी मिली। इसके उपरांत उसे गिरफ्तार किया गया। यह पूरी कार्रवाई एसपी के निर्देशन में हुई। गिरफ्तार करने वालों में मुरार थानाध्यक्ष रविकांत प्रसाद व वहां की टीम शामिल थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here