बाइक सवार युवक की सड़क दुघर्टना में मौत, दो की हालत गंभीर

0
4563

एक बाइक पर सवार तीन युवक लौट रहे थे अपने गांव
बक्सर खबर। सड़क दुर्घटना में बुधवार की देर शाम युवक की मौत हो गई। वह बाइक चला रहा था और उसके पीछे दो अन्य साथी बैठे हुए थे। उन्हें भी गंभीर चोटें आई हैं। दुघर्टना कोरानसराय थाना क्षेत्र के बसगतिया मोड के समीप हुई। घायल को उपचार के लिए डुमरांव अस्पताल ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत बताया। कोरानसराय के थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात लगभग 9ः30 बजे के करीब सूचना मिली कि कोरानसराय-नरायणपुर मार्ग एक बाइक दुघर्टना ग्रस्त हो गई है।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृत युवक की पहचान कोरानसराय थाना क्षेत्र के लहना गांव निवासी आदित्य कुमार दुबे (18) पिता सुरेन्द्र दूबे के रूप में हुई। घायल भी लहना गांव के निवासी हैं। उनके नाम महेश कुमार दुबे (18) पिता शिवजी दुबे, चंदन कुमार दुबे (17)  पिता सुनील दुबे है। ग्रामीणों के अनुसार यह तीनों युवक इटाढी में हो रहे हैं यज्ञ को देखकर लौट रहे थे। तभी अचानक बाइक संतुलन खो जाने की वजह से दुर्घटना की शिकार हो गई होगी। क्योंकि मौके पर किसी अन्य वाहन द्वारा टक्कर मारने की कोई बात सामने नहीं आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here