बाइक चोर गिरोह का सरगना निकला होमगार्ड का सिपाही

0
2395

-सात लोग भेजे गए जेल, आठ बाइक बरामद
बक्सर खबर। चक्की ओपी की पुलिस सात बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह का मुख्य सरगना होमगार्ड का सिपाही निकला है। जो इन दिनों डुमरांव न्यायालय में ड्यूटी कर रहा था। मंगलवार को डुमरांव के एसडीपीओ केके सिंह ने पीसी कर यह जानकारी दी। उनके अनुसार कुल आठ मोटरसाइकल बरामद हुई है। जिसे भरियार इलाके में छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने इस सिलसिले में होमगार्ड के सिपाही इन्द्रजीत सिंह को गिरफ्तार किया। वह राजपुर थाना के सोनपा गांव का रहने वाला है।

अन्य आरोपियों में गुप्तेश्वर प्रसाद विवेक कुमार साह, चन्दन कुमार गोड़ निवासी भरियार, थाना चक्की ओपी, छोटक साह ग्राम योगियां, थाना ब्रह्मपुर, बबलू पटेल व रोहित ठाकुर ग्राम हेनवा को आज जेल भेजा गया। एसडीपीओ के अनुसार कुछ दिन पहले होमगार्ड का सिपाही इन्द्रजीत भरियार में ही कार्यरत था। वहां इसकी सांठगांठ बाइक चोरों के साथ हो गई। कुछ माह पहले इसका तबादला डुमरांव व्यवहार न्यायालय में हो गया। वहां से यह गिरोह को संचालित करने लगा। इस कांड का उद्भेदन चक्की ओपी के थानाध्यक्ष जुनैद आलम, सअनि टूनटून शुक्ल व मिथिलेश पासवान आदि ने मिलकर किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here