‌‌रामनवमी पर रामोबरिया में भव्य दो गोला चैता का आयोजन

0
299

-जुटे से आस-पास के गांवों से हजारो लोग
बक्सर खबर। सदर प्रखंड के रामोबरिया गांव में रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य दो गोला चैता गायन का कार्यक्रम रखा गया है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जन्मदिवस पर प्रत्येक वर्ष यहां कार्यक्रम होता है। जिसका आयोजन मां काली पूजा समिति द्वारा किया जा रहा है।

इस गांव के युवा शिवम ने बताया कि इस वर्ष अरविंद सिंह अभियंता व बुढ़ा व्यास के मध्य कार्यक्रम होगा। बाबा नागेश्वर महादेव की कृपा से यह आयोजन हो रहा है। जिसमें गांव के सभी लोगों का सहयोग रहता है। साथ ही आस-पास के गांवों के लोग भी पारंपरिक उत्सव होने के कारण हर तरह का सहयोग करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here