‌‌‌ बक्सर की गरिमा आईएएस की परीक्षा में बनी सेकेंड टॉपर

0
5388

-परिवार वालों ने कहा बेटी ने बढ़ाया सबका मान
बक्सर खबर। बक्सर की गरिमा ने पूरे देश में बिहार का मान बढ़ा दिया है। आज मंगलवार को जब संघ लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2022 के परीक्षा परिणाम घोषित किए तो पता चला गरिमा बक्सर, बिहार देश की सेकेंड टॉपर बनी हैं। इस खबर ने देश के बाहर बिहार के लोगों को और भारत वर्ष में बक्सर के रहने वालों को खुशी से झूमा दिया।

गरिमा शहर के बंगला घाट के रहने वाले स्व: मनोज कुमार लोहियां की दूसरी पुत्री हैं। घर में मां सुनीता लोहिया ने उन्हें इसके लिए प्रेरित किया और बेटी ने मां की इक्षा पूरी कर दी। बातचीत के क्रम में पता चला पिता स्व: मनोज कुमार लोहिया का निधन कुछ वर्ष पहले ही हो चुका था। शहर के वुड स्टॉक स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा पाने के बाद सनबीम भगवानपुर से इंटर किया। किरोड़ी मल कॉलेज से दिल्ली से स्नातक।

दादा नारायण लोहिया के साथ सफलता की मिठाई खाती गरिमा

कॉमर्स की छात्रा रही गरिमा ने बताया कि इसी लॉक डाउन में मैंने परीक्षा की तैयारी शुरू की थी। पहले कुछ सोशल मीडिया पर कोर्स के बारे में देखा, ऑनलाइन कुछ किताबें मंगाई। तैयारी को अन्तिम रुप देने के लिए कोचिंग फेस किया। और अब परिणाम सामने हैं। मेरा सबसे यही कहना है। जो परिश्रम करेंगें। उनके लिए सफलता बहुत दूर नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here