गंगा सेतु पर बाइकों की टक्कर, आधे घंटे तक छटपटाता रहा युवक

0
2313

बक्सर खबर: औद्योगिक थाना क्षेत्र के गंगा सेतु पर दो बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। इस टक्कर में दो युवक जख्मी हो गए। एक की हालत गंभीर थी। जख्मी युवक आधे घंटे तक सड़क पर छटपटाता रहा। शिवपुरी के रहने वाले एक युवक ने दुर्घटना की सूचना बक्सर खबर को दी। इस पर बक्सर खबर ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। बावजूद इसके पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। तब मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया।

बताया जाता है कि आज रविवार को शाम पौने छह बजे गंगा सेतु पर भरौली की तरह से एक बाइक आ रही थी और एक बक्सर से भरौली जा रही थी। वाहनों की भीड़ से बचने के चक्कर में इन बाइकों की टक्कर हो गई। टक्कर में भरौली की ओर जाने वाले युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वह सड़क पर आधे घंटे तक छटपटाता रहा लेकिन आने जाने वालों ने उसकी अनदेखी। इसी बीच शिवपुरी के रहने वाले शशि पांडेय की नजर जख्मी पर पड़ी। उन्होंने बक्सर खबर दुर्घटना की सूचना दी। इसके बाद बक्सर खबर ने पुलिस को अवगत कराया। बावजूद इसके पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। तब लोगों ने मिलकर जख्मी युवक को अस्पताल पहुंचाया। अचेत होने के कारण युवक की पहचान नहीं हो पाई।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here