तीन तमंचे के साथ चार मनबढ़ गिरफ्तार

0
1524

-एसपी की पीसी में खुलासा, कुछ दिन पहले शहर में चलाई थी गोली
बक्सर खबर। दस नवम्बर की शाम सिविल लाइन पुराना अस्पताल के समीप कुछ लोगों ने गोली चलाई थी। सूचना मिलने के बाद से पुलिस उनके खिलाफ सक्रिय हो गई। जांच के क्रम में पता चला। ऐसा करने वाले सिविल लाइन के अभिषेक कुमार एवं दीपक कुमार ने ऐसा किया है। पुलिस ने उनके यहां छापामारी की। एक देसी कट्टे और दो कारतूस के साथ उनको गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में यह पता चला कि गोली चलाते वक्त सुजीत सिंह पिता बिजेन्द्र सिंह नाम का युवक भी उनके साथ था। पुलिस ने बगेर किसी की बताए वहां भी छापामारी की। कृष्णाब्रह्म थाना के छतनवार गांव से सुजीत पकड़ा गया। साथ में उसके चाचा ओम प्रकाश भी गिरफ्तार हुए। क्योंकि उन दोनों के पास से एक देसी कट्टा व पिस्टल भी बरामद हुए।

यह जानकारी एसपी नीरज कुमार ने आज गुरुवार को पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया वहां से चार जिंदा कारतूस भी मिले हैं। इन लोगों ने सिविल लाइन मुहल्ले में गोली क्यूं चलाई। पूछने पर एसपी ने कहा खुद को दबंग साबित करना चाहते थे। पीसी के दौरान सदर डीएसपी गोरख राम, नगर कोतवाल रंजीत कुमार, अंचल निरीक्षक मुकेश कुमार, कृष्णाब्रह्म के थानाध्यक्ष मनोरंजन प्रसाद आदि मौजूद थे। इन सभी ने मिलकर इन आरोपियों को पकड़ा है। ऐसा एसपी ने कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here