चार बहनों के इकलौते भाई की दुर्घटना में मौत, घर में मातम

0
2258

बक्सर खबर। चार बहनों के इकलौते भाई की सड़क दुर्घटना में शुक्रवार को मौत हो गई। पूरे परिवार पर जैसे आफत का पहाड़ टूट गया। क्योंकि उनके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। इस दुखद हादसे में ब्रह्मपुर थाना के बलुआं निवासी संदीप कुमार (23) की मौत हुई है।

चार बहनों के बीच संदीप इकलौता भाई था। पिता स्व. विरेन्द्र सिंह के चले जाने के बाद मां ने उसे बड़े जतन से पाला था। वह युवक कोलकत्ता में प्राइवेट नौकरी करता था। कुछ दिन पहले चचेरे भाई की शादी में शामिल होने आया था। गुरुवार को बारात गई थी। शुक्रवार को वह गांव लौटा था। उसी दिन घर से आरा के लिए निकला। वहीं से कोलकत्ता जाना था। आरा जाने के क्रम में भोजपुर जिला के गजराजगंज के पास शुक्रवार को उसकी बाइक ट्रक से टकरा गई। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। शनिवार को जब उसका शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here