‌‌‌बिहार सेंट्रल स्कूल का मनाया गया स्थापना दिवस

0
669

-स्कूली छात्रों ने प्रस्तुत किया रंगारंग कार्यक्रम
बक्सर खबर। शहर के बाईपास रोड में स्थित बिहार सेंट्रल स्कूल का 24वां स्थापना दिवस रविवार को मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि इंजीनियर रणविजय सिंह ने किया। मौके पर बतौर विशिष्ट अतिथि डॉ महेन्द्र प्रसाद, पूर्व नप अध्यक्ष मीना सिंह भी उपस्थित रहीं। विद्यालय के सचिव सरोज कुमार द्वारा आगत सभी अतिथियों को पौधा, मोमेंटो और डायरी भेंट कर स्वागत किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए रण विजय सिंह ने कहा की स्थापना दिवस समारोह खास कर विद्यालयों के लिए आत्ममंथन का दिन होता है। जब हम अपने कार्य एवं कर्तव्यों के निर्वहन का मूल्यांकन करते हैं। बच्चों मैं नैतिक गुणों का होना पाठ्यक्रम से भी महत्वपूर्ण है।

डॉ महेंद्र प्रसाद ने अपने उद्बोधन में विद्यालय को समाज एवं स्वास्थ्य की एक महत्वपूर्ण कड़ी माना। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि शिक्षा पुस्तक परक ना होकर उद्देश्य परक होनी चाहिए।  उक्त अवसर पर विद्यालय की निदेशिका  उर्मिला सिंह, उप निदेशिका नेहा सिंह, सनबीम के निदेशक रविंद्र सिंह, ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के निदेशक दीपक सिंह, रेडक्रॉस सचिव श्रवण तिवारी, रेड क्रॉस के प्रदेश कोषाध्यक्ष दिनेश जायसवाल, शशांक शेखर, बक्सर पब्लिक स्कूल के निदेशक निर्मल सिंह, शिक्षाविद बबन सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता नंदकुमार तिवारी, ओम प्रकाश केशरी, पवन नन्दन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती विद्यालय की छात्राएं

लेकिन, इस कार्यक्रम का आकर्षण रहे स्कूली छात्र। जिन्होंने गणेश वंदना से इसकी शुरुआत की। वर्ग 8 के बच्चों ने प्रसिद्ध नाटक रीढ़  की हड्डी का मंचन किया। जिसमें सामाजिक कुरीतियों को दर्शाया गया। जूनियर वर्ग के बच्चों ने अपने नृत्य व गायन से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।  मंच संचालन विद्यालय की बच्चियां अंजलि, ज्योति, मोहिनी, अनुप्रिया एवं काजल ने किया। वही कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन विनय कुमार तिवारी ने किया। मौके पर विद्यालय की संस्थापिका उर्मिला सिंह, बिहारी सर, अजय मिश्रा, भरत सिंह, विनय कुमार तिवारी, विनोद उपाध्याय, सुनील कुमार, वरुण कुमार, मो अतीक, प्रज्ञा कुमारी, अंजली कुमारी, संगीता कुमारी, मधु सिन्हा समेत सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here