पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बलिदान को याद रखेगा देश : तथागत हर्षवर्द्धन

0
133

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई
बक्सर खबर। देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती कांग्रेस कार्यालय में मनायी गई। मौके पर उपस्थित पार्टी नेताओं ने 103 वीं जयंती पर याद करते हुए उन्हें लौह महिला, भारत रत्न, दूर दृष्टि, अनुशासन प्रिय, राष्ट्रीय एकता की प्रतीक बताया। जिला उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। एनएसयूआई के अध्यक्ष अनुराग त्रिवेदी ने की कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए स्व गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। दूरभाष संदेश में जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवर्धन ने कहा कि श्रीमती गांधी की निर्णय क्षमता, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति की मिसाल कायम की।

देश की एकता अखंडता हेतु अपनी बलि दी। उनके बलिदान को हम देशवासी व्यर्थ नहीं जाने देंगे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। इस दौरान पूर्व प्रदेश सचिव कामेश्वर पांडे, एआईसीसी सदस्य डॉ मनोज पांडे, सेवादल अध्यक्ष धनजी पांडे, राजारमन पांडे, राहुल उपाध्याय, जमाल अली, रोहित उपाध्याय, विनय ओझा, विशाल खरवार, राजर्षि राय, मीना शाह, करुणानिधि दुबे, राम प्रसन्न द्विवेदी, रामस्वरूप अग्रवाल, दीपक राय, अभिषेक जयसवाल, साधना पांडे, प्रतिभा देवी, चंदा देवी, वीरेंद्र राम, निशांत कुमार आदि अनेक जन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here