‌‌‌संदिग्ध हालत में महिला की मौत, मझवारी के पास मिली लाश

0
1109

बक्सर खबर। सिमरी थाना क्षेत्र के मझवारी गांव से कुछ दूर कुआं समीप गुरुवार की सुबह महिला की लाश मिली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घंटों पुलिस परेशान रही। महिला कौन है इसका पता लगाया जाने लगा। कई घंटे बाद पता चला उसका नाम सीता देवी है। जिसकी शादी डुमरांव के गंज मुहल्ले में हुई थी। पति बीएमपी 8 में कार्यरत हैं।

लेकिन, महिला के लाश सुनसान जगह पर कैसे पहुंची। इसकी चर्चा जोरों पर थी। क्या इसकी हत्या हुई है!। पूछने पर पुलिस ने कहा, पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा। उसकी मौत किन कारणों से हुई है। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति अच्छी नहीं थी। इस वजह से परिवार वालों के साथ अनबन रहती थी। ऐसा हो सकता है। इसकी किसी की साजिश हो अथवा महिला भटकर वहां पहुंच गई हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here