‌‌‌पूर्व विधायक मंजू प्रकाश के पति रामदेव वर्मा का निधन

0
599

-छह बार रहे विभूतिपुर से विधायक, शोक की लहर
बक्सर खबर। पूर्व सदर विधायक मंजू प्रकाश के पति व पूर्व विधायक वरीय भाकपा नेता रामदेव वर्मा का निधन हो गया है। रविवार को उन्होंने पटना में अंतिम सांस ली। पंचायत मुखिया से राजनीतिक सफर की शुरूआत करने वाले रामदेव वर्मा बड़े ही शामिलन स्वभाव के नेता थे।

समस्तीपुर की मॉस्को कही जाने वाली विभूतिपुर सीट से छह बार विधायक रहे। उनकी पत्नी मंजू प्रकाश बक्सर सदर से 1990 से लगायत 2000 तक विधानसभा सदस्य रहीं। अपने राजनीतिक जीवन के दौरान दोनों ने बिहार की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। मंजू प्रकाश बक्सर की रहने वाली हैं। उनको जानने वाले लोग तड़के ही पटना पहुंच गए और रामदेव वर्मा को श्रद्धांजलि दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here