डीएम की जांच में अनुपस्थित मिले सिकठी मध्य विद्यालय के पांच शिक्षक

0
12667

सभी का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगने का जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया आदेश
बक्सर खबर। जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल शनिवार को राजपुर प्रखंड के दौरे पर थे। पैक्स धान की खरीद कर रहें हैं या नहीं। यह देखने सिकठी पहुंचे। पास में ही सिकठी मध्य विद्यालय था।  जहां वे औचक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। दोपहर 2:00 बजे के लगभग उन्हें कुल चार शिक्षक मिले। विद्यालय में कुल 9 शिक्षकों की तैनाती है।

अन्य पांच शिक्षक कहां हैं। जब इस बारे में उन्होंने प्रधानाध्यापक से पूछा तो वह स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। यह देखते हुए जिलाधिकारी ने उन सभी का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया है। मीडिया को दी गई जानकारी में प्रशासन ने बताया है विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति भी बहुत कम थी। अर्थात 50 फ़ीसदी से भी कम देखी गई। इसके लिए भी विद्यालय से जवाब तलब किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here