– पांच भाइयों में सबसे था छोटा, दूसरे के घर में किया ऐसा
बक्सर खबर। भरी जवानी में युवक ने फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना गुरुवार रात की है। इसकी भनक मीडिया को आज शुक्रवार को मिली। मृतक अजीत कुमार शर्मा (25 वर्ष) कोरानसराय थाना के मठिला गांव का निवासी था। पांच भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित। घटना की सूचना मिलने के बाद कोरानसराय थाने की पुलिस गुरुवार को ही मौके पर पहुंच गई थी। देखा युवक का शव एक अर्धनिर्मित मकान में कुंडी से लटका पड़ा है। पता चला वह घर उसके ही पड़ोसी अजय तातो का है। लोगों से पूछताछ में पता चला पांच भाइयों में यह सबसे छोटा था।
लकड़ी काटने और चीरने वाला आरा मिल चलाता था। मां भी उसके साथ थी। उसके पीछे घर की देखभाल करती थी। सूत्रों की मानें तो अजय ने मिल चलाने के लिए कई जगह से कर्ज ले रखा था। उस पर दबाव बढ़ रहा था। इन कारणों से वह काफी परेशान था। लोगों का मानना है, हो सकता है। इसी वजह से उसने अपना जीवन समाप्त किया हो। घर वाले इस घटना से काफी आहत हैं। मां और भाइयों की आंख नम है। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंपा। पूछने पर स्थानीय पुलिस ने कहा, परिवार के किसी सदस्य ने इस मौत को लेकर कोई शिकायत नहीं की है। फिलहाल सभी लोग इसे आत्महत्या मानकर ही चल रहे हैं।
































































































