-आंगनबाड़ी समेत कक्षा आठ तक के विद्यालयों पर प्रभावी होगा आदेश
बक्सर खबर। मौसम का तेवर पिछले तीन दिनों से लगातार तल्ख है। इस वजह से जिलाधिकारी साहिला ने शनिवार को नया आदेश जारी किया है। आंगनबाड़ी से लगायत आठवीं तक के छात्रों की कक्षाएं दिन के 11:30 तक चलेंगी। निर्देश में कहा गया है, विद्यालय सरकारी हों या अथवा निजी सभी को इसका अनुपालन सभी को करना होगा। पत्र के अनुसार यह आदेश 18 से 20 मई तक प्रभावी होगा। वैसे तो यह आदेश तीन दिनों का है। लेकिन, रविवार को भी कुछ विद्यालय खुले रहते हैं। जैसे सरकारी उर्दू विद्यालय। तो उनके लिए यह आदेश चार दिनों का।
क्योंकि उनका साप्ताहिक अवकाश शुक्रवार को होता है। पूर्व में भी जिलाधिकारी ने दो बार इस आदेश का विस्तार किया था। लेकिन, पिछले सप्ताह रुक-रुक कर हुई आंधी बारिश के बाद इसमें ढिलाई बरती जा रही थी। लेकिन, लगातार तापमान बढ़ने की सूचना के बाद समय रहते यह आदेश आज शनिवार को जारी हुआ है। अगर गर्मी के तेवर यही रहे तो इसकी तिथि आगे भी विस्तारित हो सकती है। यहां एक बात को लेकर बहुत जगह ऊहापोह की स्थिति है। शिक्षकों के लिए विद्यालय का समय क्यों नहीं कम हो रहा है। लेकिन, फिलहाल शिक्षकों को विभाग द्वारा जारी समय सारणी का ही अनुपालन करना होगा। 11:30 का समय छात्रों के लिए जारी हुआ है।
































































































