पांच और लोग मिले संक्रमित, कुल संख्या पहुंची 121

0
2151

-पटना में दाखिल है 30 वर्षीय मरीज, अन्य चार बक्सर में
बक्सर खबर। जिले में पांच और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से एक व्यक्ति की पुष्टि आज मंगलवार की दोपहर में हुई। वे ब्रह्मपुर के क्वॉरंटाइन सेंटर में रह रहे थे। जिन्हें कुछ दिन पहले पटना उपचार के भेजा गया है। जिला प्रशासन के अनुसार तीस वर्षीय व्यक्ति 25 मई को मुंबई से बक्सर आए थे। यहां ब्रह्मपुर में उनका स्वास्थ्य खराब हुआ। उपचार के लिए यहां से पटना भेजा गया। एनएमसीएच में उनका सैंपल लिया गया। आज कोरोना पॅाजिटिव होने की जानकारी मिली है।

देर शाम और चार लोगों के संक्रमित होने की सूचना मिली। यह सभी बक्सर प्रखंड के क्वॉरंटीन सेंटरों में रहे रहे हैं। इनमें से दो हरियाणा से, 1 मुंबई और एक गुजरात से यहां आए थे। इस तरह अब जिले में कुल रोगियों की संख्या 121 पहुंच गई है। इनमें से 27 रोगी अभी सक्रिय हैं। कुल 94 लोग अब तक स्वस्थ्य हो चुके हैं। सभी पाठकों से आग्रह है। वे हमेशा सावधानी बरतें। सामाजिक दूरी, मास्क एवं बार-बार हाथ धोने का पालन अवश्य करें। क्योंकि समस्या टली नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here