दियरांचल में गोलीबारी से दहशत

0
947

बक्सर खबर : डुमरांव का दियरांचल इलाका शनिवार को ताबड़तोड़ गोलीबारी से दहल उठा। चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। घटना सिमरी थाना क्षेत्र के तिलक राय हाता ओपी के फाल्गुनी के डेरा की है। जहां जमीनी विवाद को लेकर दो भाई आपस में भीड़ गए। देखते-देखते दोनों तरफ से हवाई फायरिंग होने लगी। हलांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।

ओपी प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रामाकांत यादव व रामेश्वर यादव के बीच बाजरा के बोझा रखने के लिए विवाद शुरू हुआ। जो देखते -देखते फायरिंग में तब्दील हो गया। घटना के बाद से अब तक परिजनों ने लिखित शिकायत नहीं दी है। दोनों पक्ष घटना के बाद से फरार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here