लगा महा- जाम, रेंग रहीं हैं गाडिय़ां

0
954

बक्सर खबर : चौसा-बक्सर मार्ग पर पिछले कई घंटो से महाजाम लगा हुआ है। लोग पैदल चलने को मजबूर हैं। क्योंकि गाडिय़ां रेंग रहीं हैं। तीन घंटे में लोग चौसा से बक्सर नहीं पहुंच पाए हैं। महज ग्यारह किलोमीटर की दूरी तय करने में घंटों का समय लग रहा है। यह स्थिति चौसा में आयोजित प्रेम रावत जी के कार्यक्र की वजह से आई है। पूर्वाह्न ग्यारह बजे के लगभग उनका उपदेश कार्यक्रम संपन्न हुआ। उसके बाद से ही कार्यक्रम स्थल से वाहनों के निकलने का सिलसिला जारी है। इस वजह से चौसा-बक्सर मार्ग ही नहीं, चौसा-कोचस, मोहनिया-रामगढ़ मार्ग पर भी यही स्थिति है। स्थानीय लोगों ने बताया पिछले दो दिनों से लोग यहां आ रहे थे। सारे वाहन दोपहर बाहर बजे के बाद एक-एक कर निकलने लगे।

इस वजह से सभी सड़कों पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। जाम में फंसी स्विटजर लैंड की महिला नागरिक ब्रिगटी वागनेर ने कहा मैं जाम में फंसी थी। दो घंटे पैदल चलने के बाद तीन किलोमीटर की दूरी तय कर स्टेशन पहुंची हूं। उनके अनुसार बस से वे नया बाजार मोड ही उतर गई। वहां लोगों ने बताया इस रास्ते स्टेशन जाएं। मैं यहां तक किसी तरह पहुंची हूं। यह स्थिति यात्री बसों के कारण पैदा हुई है। चौसा के लोगों के अनुसार बिहार के प्रत्येक जिले से लोग यहां आए थे। सभी बसों पर उनके जिलों का नाम लिखा था। इस वजह से महाजाम लग गया है। वहीं पुलिस प्रशासन के अनुसार बक्सर से लेकर पटना की तरफ जाने वाले एनएच 84 पर जिले की सीमा में लगभग हर जगह भारी रस है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here