कार्यपालक सहायकों ने दी सरकार को चेतावनी

0
217

-15 से जा सकते हैं अनिश्चित कालीन हड़ताल पर
बक्सर खबर। कार्यपालक सहायकों ने दो दिनों की सांकेतिक हड़ताल कर सरकार को चेतावनी दी है। वे आठ एवं नौ मार्च को अपने कार्य से अलग रहे। मंगलवार को कमलदह सरोवर के गांधी स्मारक में उन्होंने धरना दिया। शाम में शहीद स्मारक स्टेशन रोड से माडल थाना तक कैंडल मार्च निकाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष दीनानाथ सिंह के अनुसार यह राज्यव्यापी हड़ताल थी। वहीं महिला उपाध्यक्ष अंशु कुमारी ने कहा शासी परिषद की 29 बैठक में लिये गए निर्णय को निरस्त करने की मांग को लेकर हमारा प्रदर्शन है।

अगर सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती है। तो 15 मार्च से सभी कार्यपालक सहायक हड़ताल पर चले जाएंगे। जिला सचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा 2015 से कई बार परिषद की बैठक हुई। पर लंबित मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया। संध्या वेला में इन लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। जिसमें रूबी कुमारी, नेहा कुमारी, मनोरमा, आरती, श्वेता कुमारी, जीत कुमार, धनलाल पावसवान, लालबचन भारती, आनन्द प्रकाश, अनिल वर्मा, सुशीला कुमारी समेत अनेक कार्यपालक सहायक शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here