करेक्टर ढीला बता समाप्त कर दी पड़ोसी की जीवन लीला

0
1746

-हफ्ते भर में पुलिस ने किया खुलासा, सात हुए गिरफ्तार
बक्सर खबर। लोग कहते हैं। कानून व्यवस्था का हाल खराब है। यह घटना उसके कहीं ठीक विपरीत है। कुछ युवकों ने मिलकर पड़ोस के युवक की हत्या कर दी। उसके उपर करेक्टर ढीला होने का आरोप लगाया। और खुद ही इंसाफ कर दिया। नतीजा अब एक की हत्या के आरोप में सात जेल चले गए। सभी नौजवान हैं। हैरान करने वाली बात है। जांच में पता चला है। इनके खुद का करेक्टर खराब है। तभी तो एक की हत्या के लिए सबने मिलकर साजिश रची। क्योंकि विमलेश की हत्या से कुछ और लोगों का रास्ता साफ होने वाला था। लेकिन, कहते हैं, जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है। हम बात कर रहे हैं इस माह की 12 तारीख को कृष्णाब्रह्म थाना के हरखाई मठिया में हुई हत्या की।

13 नवम्बर की सुबह गांव के बगीचे में युवक का शव मिला। 14 को मृतक विमलेश के पिता जनार्दन गिरी ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी। एसपी ने जांच का जिम्मा डुमरांव के एसडीपीओ केके सिंह को सौंपा। सात दिन में पूरा मामला खुल गया। हत्या में शामिल कुल सात लोग गिरफ्तार कर लिए गए। यह जानकारी आज शनिवार को एसपी नीरज कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया इसका मुख्य मास्टर माइंड अश्विनी कुमार उर्फ सोनी है। पूछताछ में उसने बताया विमलेश मेरी बहन को परेशान करता था। इस लिए हत्या की योजना बना ली।

जिन लोगों ने उसका साथ दिया। उनमें से एक विमलेश की बहन से संबंध था। इस लिए उसने भी सोनी का साथ दिया। चौकां देने वाली इस घटना में पुलिस ने सनोज गिरी, मंटू कुमार, अश्विनी उर्फ सोनी, आशुतोष उर्फ छोटू, राकेश गिरी, विजय गिरी और राजकुमार गिरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एसपी ने बताया इन लोगों द्वारा हत्या में इस्तेमाल किया गया एक हथियार और कुंआ में फेका गया मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है। इस केस का उदभेदन करने वाले एसडीपीओ कृष्ण कुमार सिंह, कृष्णाब्रह्म के थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, एसआई मोहन सिंह व अन्य दो आरक्षियों को इस कार्य के सम्मानित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here