गैस के रिसाव से लगी आग, तीन घरों को नुकसान

0
375

बक्सर खबर। चक्की प्रखंड के लीलाधरपुर में शनिवार की सुबह सुखारी राम के घर में आग लग गई। रसोई गैस के सिलेंडर में हुए रिसाव के कारण ऐसा हुआ। आगजनी में उनके घर का सारा सामान जल गया। पड़ोस में स्थित उनसे ही अलग हुए दो पुत्रों के घर को भी नुकसान हुआ है। सूचना के अनुसार सुबह घर में सुखारी की पत्नी चाय बना रही थी। इसी दौरान सिलेंडर पर लगे रेगुलेटर के पास आग जलने लगी।

ऐसा होते देख महिला चिल्लाते हुए घर से बाहर भागी। उसने सभी को इसके बारे में बताया। तब तक आग पूरी तरह फैल चुकी थी। उसने सबकुछ जला दिया। पड़ोस के घरों को भी नुकसान हुआ। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी आती। उससे पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। ग्रामीणों के अनुसार संपति का नुकसान हुआ है। कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here