आठ लोग संक्रमित मिले, 66 अभी भी सक्रिय

0
271

बक्सर खबर। कोविड -19 का संक्रमण अभी थमा नहीं है। इस लिए जब दवाई नहीं तब तक ढि़लाई नहीं। यह बात आपने फोन के रिंग टोन में सुनी होगी। अगर नहीं सुनी है तो जान लें। हमेशा सजग रहें और सावधानी बरतें। आज की ताजा रिपोर्ट केअनुसार जिले में आठ लोग संक्रमित पाए गए हैं।

अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 हजार 254 हो गई है। इसमें से 3 हजार 188 लोग ठीक हो चुके हैं। 66 लोग अभी भी सक्रिय रोगी हैं। सूचना के अनुसार जिले में अभी तक 2 लाख 12 हजार 890 लोगों की जांच हो चुकी है। आज की सूची का अवलोकन करने पर पता चलता है। अधिकांश लोग नावानगर प्रखंड के हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here