दिव्यांगजनों को प्रोत्साहित करने के लिए डीएम सक्रिय

0
81

बक्सर खबर। दिव्यांग लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए जिला निर्वाचन विभाग लगातार कार्यक्रम कर रहा है। आज शुक्रवार को -दिव्यांगजनों की सार्थक भागादारी, कार्यक्रम का आयोजन बक्सर प्रखण्ड परिसर अवस्थित बुनियाद केन्द्र में किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी बक्सर अमन समीर ने किया। उन्होंने उपस्थित दिव्यांगजनों एवं बक्सर जिला के सभी दिव्यांगजन मतदाताओं से 28 अक्टूबर 2020 को निश्चित मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा इस बार मतदान केन्द्रों पर मास्क पहनकर अथवा मुंह का ढ़क्कर जाना आवश्यक है।

मतदान केन्द्र पर दिव्यांगजनों के लिए कतार में खड़े होने की आवश्यकता नहीं होगी। दिव्यांगजन, वृद्व एवं गर्भवती महिला मतदाताओं को विशेष सुविधा के तहत मतदान दिलवाया जाएगा। मतदान केन्द्रों पर रैम्प, व्हील चेयर, ट्राइसाईकिल की व्यवस्था रहेगी। पेयजल एवं शौचालय की भी उत्तम व्यवस्था रहेगी। प्रवेश द्वार पर थर्मल स्कैनिंग के जरिए तापमान की जांच की जाएगी। तापमान ज्यादा होने पर शेड में बैठाया जाएगा। पुन: आधे घण्टे के बाद तापमान लिया जाएगा। ज्यादा तापमान रहने पर टोकन देकर मतदान के अंतिम घंटे में मतदान देने हेतु बुलाया जाएगा। उन्होंने निर्वाचन से जुड़ी सभी प्रमुख जानकारी लोगों को दी। कार्यक्रम में स्वीप के नोडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी आशुतोष राय, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग पदाधिकारी पूनम कुमारी उपस्थित रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here