‌‌‌ छठिया पोखरा पर जलाया गया नप के कार्यपालक पदाधिकारी का पुतला

0
162

-लगे विभिन्न आरोप, वार्ड सदस्य ने उठाए सवाल कहा हो रहा है गोलमाल
बक्सर खबर। डुमरांव के छठिया पोखरा पर गुरुवार को वहां की स्थानीय पार्षद व पूर्व पार्षद सोनू राय ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी का पुतला जलाया। सोनू राय ने आरोप लगाया कि छठ का त्योहार आते ही यहां का तालाब और डुमरांव के घाटों पर बहुत ही शानदार व्यवस्था होती थी। लेकिन, अब यहां के नप पदाधिकारी क्या कर रहे हैं। इसका कुछ भी पता नहीं चल रहा है। यह वार्ड 28 के अंतर्गत आता है। लेकिन, यहां का प्रारूप मांगने के बाद भी वे कोई जवाब नहीं दे रहे। जबकि नगर परिषद के नियमों के अनुरूप स्थानीय पार्षद को अवगत कराना होता है।

वे नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। क्योंकि उनकी तरफ से भारी गोलमाल किया जा रहा है। छठिया पोखरा जो कभी यहां की शान हुआ करता था। इसकी दुर्दशा देखने लायक है। यहां पानी की आपूर्ति के लिए लगा पंप हो या शौचालय सब ठप पड़े हैं। इनकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। आज उनका पुतला जलाया जा रहा है। वे अगर नहीं चेते तो उनके खिलाफ आंदोलन भी शुरू किया जाएगा। पुतला जलाने वालों में पार्षद सुभद्रा देवी व सोनू राय के अलावा कई युवा व समाजसेवी शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here