हैवानियत: किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी फरार

0
4306

बक्सर खबर। कोरानसराय गांव में सोमवार की रात किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। गंभीर अवस्था में किशोरी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुकृत्य करने वाला पड़ोस का युवक फरार है। सूत्रों ने बताया कोरानसराय में विश्वकर्मा पूजा के दिन नाटक का मंचन होता है। जिसे देखने के लिए गांव के लोग जमा होते हैं। पीड़ित किशोरी भी आस-पास के लोगों के साथ वहां गई थी।

रात 12:00 बजे के बाद घर लौटने के दौरान यह घटना उसके साथ हुई। पड़ोस के ही रहने वाले युवक चंदन गुप्ता ने ऐसा किया है। रात को ही इसकी सूचना ग्रामीणों ने कोरानसराय पुलिस को दी। घटना के बाद से ही आरोपियों की तलाश जारी है। कई जगह छापेमारी होने के बाद भी वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here