दुबई कमाने गए श्रमिक की हुई मौत, मदद की गुहार

0
2234

बक्सर खबर। घर से दुबई कमाने गए श्रमिक की विदेश में मौत हो गई है। यह वाकया मंगलवार का है। यह सूचना आज फोन के द्वारा धनेज कुमार राम के परिवार वालों को मिली। पूरे परिवार में रोना-धोना मच गया। इन लोगों ने वहां की कंपनी से शव भेजने का आग्रह किया उन लोगों ने कहा इसमें बीस दिनों का समय लगेगा। पूरा परिवार यह सुन परेशान हो गया। सूत्रों के अनुसार धनेज कुमार राम (32) पुत्र रामेश्वर राम ग्राम जासो थाना औद्योगिक गांव का निवासी था। वह पिछले तीन वर्षो से दुबई में काम करता चला आ रहा था। दो माह पहले गांव आया था।

छुट्टी खत्म होने के बाद पुन: वापस लौट गया। इस बीच आज सूचना मिली कि सोमवार की रात वह अपने कमरे में सोया था। अचानक तबीयत खराब हुई। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद दुबई के प्रशासन ने उसके शव को कब्जे में ले रखा है। अपना दुखड़ा ले धनेज का परिवार मंगलवार की शाम जिला मुख्यालय आया। यहां आकर उसने भाजपा के लोगों से मुलाकात की। तब उन लोगों ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के ट्वीटर पर इसकी सूचना प्रेषित की। पूछने पर परिजनों ने बक्सर खबर को बताया कि वह चाइना स्टेट कंपनी के मार्फत वहां काम करता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here