डीएसएस ने दिखाया दम, युवा कमेटी का हुआ गठन

0
334

बक्सर खबर। धर्म निरपेक्ष सेवक संघ की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को डुमरांव में हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष विमलेश यादव के नेतृत्व में जिले भर से युवाओं का जुटान वहां हुआ। नगर भवन में पूर्व सांसद जगदानंद सिंह व राजद के अध्यक्ष शेषनाथ यादव उपस्थित थे। सभी को आपसी भाइचारे का पाठ पढ़ाया गया। साथ ही युवा डीएसएस के पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।

सूत्रों के अनुसार शमशाद आलम को जिला उपाध्यक्ष, फोल्टन अंसारी उर्फ शलाउद्दिन अंसारी को नगर अध्यक्ष, मो. सलमान अंसारी को नगर उपाध्यक्ष, सद्दाम हुसैन उर्फ गुरु को नगर प्रवक्ता मनोनित किया गया। कार्यक्रम को शानदार बनाने के लिए भारी-भरकम तैयारी की गई थी।

युवाओं को मनोनयन पत्र देते पूर्व सांसद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here