दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट, घर से निकाला

0
516

बक्सर खबर। नावानगर थाना के धेनुआडीह निवासी सिंकू देवी को परिवार ने बुरी तरह पीटा और घर से निकाल दिया। पीडि़ता के अनुसार दहेज में मोटर साइकिल और सोने की चेन के लिए मारपीट कर घर से ससुराल वालों ने निकाल दिया। इसको लेकर पीडि़ता द्वारा पति अशोक सिंह, ससुर भरत सिंह, देवर बब्लू सिंह, सास सोनामती देवी, ननद प्रियंका कुमारी, देवरानी राखी देवी, भदार निवासी बहनोई मिथिलेश सिंह पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

अपने आवेदन में पीडि़ता ने लिखा है कि 16 फरवरी 2016 को हिन्दू रीतिरिवाज के साथ शादी हुई। शादी के बाद से ही उनका प्रताडि़त किया जाता रहा है। 10 अप्रैल को मारपीट कर के घर से निकाल दिया गया। परिवार के लोगों द्वारा बनारस में ईलाज कराया गया। इस बीच आपसी स्तर पर विवाद को सुलझाने के लिए पंचायती होती रही। बावजूद इसके कोई हल नहीं निकला। अंतत: थक हार कर न्याय के लिये प्राथमिकी दर्ज कराने आई हैं। इसकी पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी जुनैद आलम ने बताया कि दहेज प्रताडऩा की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here