दहेज हत्या : पुराना भोजपुर की पूनम को ससुराल में मारा

0
1399

बक्सर खबर। पुराना भोजपुर में रविवार को पूनम देवी की हत्या कर दी गई। आज सोमवार को अंतिम संस्कार के लिए शव बक्सर श्मशान घाट ले जाया जा रहा था। इस बीच पूनम की मां ने आरोप लगाया कि मेरी बेटी की हत्या हुई है। पुलिस ने शव को रोक लिया। उसका पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं परिजनों का कहना है कि रविवार को वह घर में गिर पड़ी।

अचानक लगी गहरी चोट के कारण उसकी मृत्यु हो गई। नया भोजपुर ओपी पुलिस ने पूनम की मां चन्द्रावती देवी के कहने पर शिकायत दर्ज कर ली है। वह मुफस्सिल थाना के रामपुर गांव की निवासी हैं। वहीं पूनम पति ओमप्रकाश राम और उसके घर वालों का कहना है हम निर्दोष हैं। अब सच क्या है, पुलिस की जांच में पता चलेगा।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here