श्रृषि को पता नहीं, क्या है बक्सर का पंचकोश

0
687

बक्सर खबर : जिले के प्रभारी मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि सोमवार को जिला मुख्यालय में मौजूद थे। जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में वे शामिल हुए। सभी कार्यो का जायजा लिया। बैठक के बाद पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। जिसमें प्रभारी मंत्री ने जिले में चल रहे विकास कार्यों पर संतोष जताया। पत्रकारों ने उनसे प्रश्न किया। आज राज्य के कला संस्कृति मंत्री हैं। बक्सर में बुधवार से पंचकोश मेला शुरु हो रहा है। प्रशासन के स्तर से अथवा मंत्रालय की तरफ क्या इंतजाम किया गया है।

पूछने पर उन्होंने कहा हमें इसकी जानकारी नहीं। अगर जिला प्रशासन इसके लिए पूर्व से कोई प्रस्ताव भेजता तो हम उस पर कार्य करते। उन्होंने जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा को निर्देशित किया। आप इस बाबत आवश्यक कार्रवाई करें। हमारी सहमती की आवश्यकता हो तो प्रस्ताव भेजे। उनके आदेश पर डीएम ने प्रस्ताव भेजने की बात कही। लेकिन पत्रकारों हैरानी जताई। बक्सर के पंचकोश मेले के बारे में आपको पता नहीं। इसकी जानकारी आपको होनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here