‌‌‌डीएम : रोहतास वाले चढ़ गए सीढ़ी, बक्सर वाले पहुंच गए देखने खंडहर

0
1130

-लोग पूछ रहे हैं इस जांच का क्या होता है असर, प्रत्येक बुधवार बस इधर से उधर
बक्सर खबर। सरकार का फरमान है। प्रत्येक बुधवार को अधिकारी पंचायतों में जाएंगे। योजनाओं की जांच होगी। इसकी क्रम में बुधवार को अपने जिले के डीएम अमन समीर डुमरांव अनुमंडल मुख्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने विभिन्न योजनाओं का जायजा लिया। यही नहीं खंडहर में चल रहे चकबंदी कार्यालय का निरीक्षण करने भी गए। जहां अक्सर डुमरांव के अधिकारी भी नहीं जाते। क्योंकि वे जानते हैं, उनके बस में कुछ है नहीं। लेकिन, इस बार अपने डीएम वहां गए।

साथ में डुमरांव के एसडीओ व अन्य पदाधिकारी भी गए। इसी बीच एक और तस्वीर बुधवार को सुर्खियों में छाई रही। पड़ोसी जिले रोहतास के डीएम धर्मेन्द्र कुमार दिनारा प्रखंड के हरिवंशपुर पंचायत में गए थे। नल जल की जांच करने के लिए। तपती दोपहरी में गर्म लोहे की सीढ़ी पर चढ़ गए। लोगों ने कहा बड़ी बारीकी से जांच हो रही है। लेकिन, लोगों के जेहन में एक सवाल कौंध रहा है। प्रत्येक बुधवार को सारे के सारे अधिकारी दौड़ लगा रहे हैं।

कोई सीढ़ी चढ़ रहा है कोई खंडहर देख रहा है। लेकिन, इसका नतीजा क्या निकल रहा है। वह भी सामने आना चाहिए। कुछ बंद पड़े नल चलने चाहिए। कहां क्या गड़बड़ी हुई, किस पर क्या कार्रवाई हुई। न तो इसकी जानकारी दी जाती है। न कोई सार्थक परिणाम ही सामने आ रहा है। जो जैसे था, वैसा ही नजर आ रहा है। उसके बारे में भी प्रशासन को बताना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here