सेंट्रल जेल का डीएम ने किया निरीक्षण, सुन रहे है बंदियों की फरियाद

0
835

बक्सर खबर। डीएम राघवेंद्र सिंह आज सोमवार को केंद्रीय जेल पहुंचे हुए हैं। उनके साथ प्रशासनिक अधिकारियों का काफिला भी है। डीएम ने वहां पहुंचते ही जेल का निरीक्षण किया। उनके आगमन की सूचना जेल प्रशासन को पूर्व से ही थी इसलिए पूरा महकमा तैयार बैठा था। निरीक्षण के उपरांत डीएम ने बंदियों से मिलने की इच्छा जताई। तत्काल वहां बंदी दरबार आयोजित किया गया।

सूचना के अनुसार दोपहर 2:00 बजे तक बंदी दरबार जारी है। सारे अधिकारी अपना फोन बंद कर ड्यूटी बजा रहे हैं। कैदी बारी-बारी से उन्हें अपनी समस्याएं सुना रहे हैं। जेल में व्याप्त अव्यवस्था से  रूबरू हो रहे हैं। यहां हम पाठकों को बता दें कि 2 दिन पहले केंद्रीय जेल में बंद दो सजायाफ्ता बंदियों की मौत हो चुकी है। बंदियों ने जेल प्रशासन पर भेदभाव और अव्यवस्था का आरोप लगाया है। अस्पताल की शिकायत करते हुए उन्होंने मीडिया को बताया कि यहां हर बीमारी के लिए एक-दो दवाएं ही दी जाती हैं। बीमार बंदियों को प्रतिदिन दूध भी नहीं मिलता है। हफ्ते में या कभी कभार दूध नसीब होता है। अब जिलाधिकारी इन समस्याओं पर क्या संज्ञान लेते हैं। यह तो उनके बाहर आने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल केंद्रीय जेल के अंदर उनका बंदी दरबार जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here