‌‌‌त्योहार के दौरान मनचलों पर रहेगी विशेष नजर

0
419

फिलहाल बड़े वाहनों के परिचालन लगी रोक
बक्सर खबर। दुर्गा पूजा का त्योहार प्रारंभ हो गया है। एक दिन बाद पंडालों में स्थापित प्रतिमा का पट खुल जाएगा। उसके साथ ही त्योहार का उल्लास चरम पर होगा। प्रशासन ने इसके लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। आज शुक्रवार को चरित्रवन स्थित डीआरसीसी केन्द्र में जिले के वरीय पदाधिकारियों की बैठक की। डीएम राघवेन्द्र सिंह व एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा ने सभी मातहत पदाधिकारियों को निर्देश जारी किए। इन पदाधिकारियों ने कहा कि हर स्थिति पर प्रशासन नजर रखेंगा। ड्यूटी में लगाए गए लोग, हमेशा चौकस रहें। पूजा समितियों से भी मदद ली जाए।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारी

व्यस्त इलाकों अथवा चौक-चौराहों पर सीसी टीवी कैमरे से नजर रखी जाए। वहीं दूसरी तरफ यह भी जानकारी मिली कि त्योहार को देखते हुए सदर एसडीओ ने शहर में बड़े वाहनो के प्रवेश पर रोक लगा दी है। सुबह आठ बजे से रात्रि चार बजे तक बड़े वाहन प्रवेश नहीं करेंगे। इसका आदेश मुफस्सिल और औद्योगिक थाने को दे दिया गया है। इसकी तरह की चौकसी डुमरांव नगर में भी बरती जाएगी। जिलाधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने एक दिन पहले वहां भी शांति समिति की बैठक की थी। आम-जन से महाउत्सव में सहयोग की अपील की गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here