बाजार में दिवाली का उत्साह चरम पर, जाने पूजा के शुभ मुहूर्त

0
313

-रोशनी से जगमगाने लगे घर,  26 को कूटे जाएंगे गोधन
बक्सर खबर। 24 अक्टूबर को दिवाली मनाई जा रही है। जिसको लेकर बाजार में उत्साह देखा जा रहा है। सोमवार को लक्ष्मी पूजन के कुछ खास मुहूर्त हैं। जिसकी चर्चा करते हुए पंडित नरोत्तम द्विवेदी ने बताया कि सोमवार को प्रात: 8 बजे से दोपहर 12:30 तक एवं दोपहर 2:10 से 5:10 तक। संध्या वेला में प्रदोष काल के दौरान 6:45 से रात्रि 11 बजे तक। जबकि रात्रि वेला में सिंह लग्न का समय 01:12 से 3:26 तक। लक्ष्मी पूजन में इस बात का ध्यान रखना चाहिए। उनके साथ नारायण की भी पूजा अनिवार्य है। वहीं गोधन कूटने की तिथि 26 को है। हालांकि उस दिन एकम तिथि है। बावजूद इसके गोधन कूटने का कार्य होगा। क्योंकि दूज अर्थात भैया दूज के दिन विशाखा नक्षत्र का संयोग है।

जब ऐसा होतो दूज के दिन गोधन नहीं कूटा जाता। क्योंकि इससे धन एवं जन दोनों की हानि होती है। हालांकि 27 अक्टूबर को चित्रगुप्त पूजा मनाई जाएगी। मुहूर्त के इत्तर अगर हम बात अपने शहर की करें तो यहां बाजार में दिवाली का उत्साह दिख रहा है। चाहे आप पारंपरिक चुकिया मिठाई लेना चाहते हों अथवा मिट्टी के दिए और खिलौने। सबसे बाजार पटा है। अपने छोटे से शहर में सड़क किनारे आपको रुई, मोमबत्ती, चूड़ा, गुड, तरह-तरह के खिलौने, मिठाइयां, पटाखे सब कुछ मिल जाएगा। रोशनी से जगमगाता शहर और सबसे ज्यादा छोटे बच्चों का उत्साह। यह सब कुछ देखकर लगता है। भारतीय संस्कृति की अपनी एक अलग आभा है। जो सबके भरण पोषण का कार्य करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here