रामलीला उत्सव में सातवें दिन संपन्न हुआ धनुष यज्ञ व राम विवाह

0
115

– आठवें दिन कृष्ण लीला में भक्त नरसिंह का हुआ मंचन
बक्सर खबर। राम लीला समिति बक्सर द्वारा आयोजित रामलीला में शुक्रवार की रात सातवें दिन धनुष यज्ञ का मंचन हुआ। वृंदावन की टोली ने बड़े की मनोरम अंदाज में इसका मंचन किया। मंदिर में रखे धनुष की पूजा जब उनकी माता एक दिन करना भूल जाती हैं। सीता जी को जब यह बात पता चलती है तो वे धनुष को उठाती हैं और उसका पूजन करती हैं।

जब यह बात राजा जनक को पता चली कि सीता ने शिव धनुष को उठा लिया तो यह घोषणा करते हैं। जो इस धनुष को उठाएगा। उनका विवाह उसी के साथ होगा। इसी बीच महर्षि विश्वामित्र के साथ प्रभु श्रीराम व लक्ष्मण का जनकपुर में आगमन हुआ। सीता स्वयंवर के दौरान धनुष यज्ञ और फिर रामविवाह।

धनुष यज्ञ के दौरान सीता जी

इस मनोरम नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु वहां पहुंचे थे। जो यह नजारा देख सीता-राम के जयकारे लगाने लगे। आज शनिवार की सुबह कृष्ण लीला के दौरान भक्त नरसिंह के प्रकरण का मंचन हुआ। इस दौरान आयोजन समिति के बैकुण्ठ नाथ शर्मा, सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी हरिशंकर गुप्ता ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here