देव-दीपावली पर विश्वामित्र सेना करेगी भव्य गंगा महाआरती

0
140

श्रद्धालुओं से अपील, समय से पहुंचकर करें दीप प्रज्वलित और गंगा आरती                                                      बक्सर खबर। देव-दीपावली के पावन अवसर पर महर्षि विश्वामित्र की पवित्र धरती एक बार फिर गंगा भक्ति में सराबोर होने जा रही है। विश्वामित्र सेना के तत्वावधान में आगामी 05 नवंबर की शाम 5:30 बजे रामरेखा घाट स्थित पुराने विवाह मंडप परिसर में गंगा महाआरती का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। पुजारी लाला बाबा ने बताया कि श्री गंगा आरती सेवा समिति ट्रस्ट के सौजन्य से यह दिव्य आरती वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान से सम्पन्न होगी। कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था और संचालन विश्वामित्र सेना के कार्यकर्ता कर रहे हैं।

गंगा तट पर जलने वाले हजारों दीपक और मंत्रों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय होने वाला है। आयोजकों का कहना है कि यह सिर्फ एक आरती नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी है। विश्वामित्र सेना ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे समय से पहुंचकर दीप प्रज्वलित करें और गंगा मैया की आरती में भाग लेकर इस पावन क्षण के साक्षी बनें। कार्यक्रम को लेकर विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने कहा कि गंगा हमारी संस्कृति की आत्मा हैं। बक्सर की यह भूमि स्वयं महर्षि विश्वामित्र की तपोभूमि रही है। देव-दीपावली के अवसर पर गंगा आरती के माध्यम से हम न केवल गंगा मैया की आराधना कर रहे हैं, बल्कि सनातन धर्म की मूल चेतना को पुनः जागृत करने का संकल्प ले रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here