‌‌‌मुखिया के उपर जानलेवा हमला, गोलीबारी से दहशत

0
4133

बक्सर खबर। महिला मुखिया उषा देवी के उपर मंगलवार की देर शाम जानलेवा हमला हुआ है। उन्होंने रामदास राय ओपी में 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। उनके अनुसार गांव के ही मनबोध यादव व अजीत यादव आदि लोगों ने अचानक हमला किया। वे घर के अंदर भागी और अपने पति तथा अन्य लोगों को मदद के लिए आवाज दी। इतने में सभी हमलावर वहां से भाग निकले। यह घटना नियाजीपुर गांव के लाल सिंह के डेरा की है।

उषा देवी इसी पंचायत की मुखिया हैं। इस घटना में आरोपी बनाए गए मनबोध यादव ने भी तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसमें मुखिया के पति ददनी यादव, सुमेश्वर यादव व रामजी यादव को आरोपी बनाया गया है। मनबोध ने कहा है कि वे लोग मेरे दरवाजे पर आए और गोलियां चलाई। पूछने पर ओपी प्रभारी विष्णुदेव कुमार ने कहा कि दोनों पक्ष से लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। जांच चल रही है। दोनों पक्ष के लोग एक ही गांव के निवासी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here