कल दोपहर में बजेगी खतरे की घंटी

0
1903

बक्सर खबर। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पूर्व अनुमान के अनुसार आज मंगलवार की दोपहर वह चेतावनी सीमा को पार कर गया। उसके बढ़ने की रफ्तार 2 सेमी प्रति घंटा है। आज पानी रामरेखा घाट के विवाह मंडप में प्रवेश कर गया। वर्तमान गति के अनुसार बुधवार को अपराह्न चार बजे तक पानी खतरे के निशान के पास पहुंच जाएगा। जिसका लेबल अपने जिले में 60॰32 मीटर है। हालाकि पिछले वर्ष के आंकड़ों के अनुसार खतरे के निशान तक पानी पहुंच जाने के बाद हालात नियंत्रण में रहते हैं। पानी अगर उस लेबल को पार कर गया। तो उसका प्रभाव यह होगा कि सहायक नदियों का पानी बढ़ जाएगा।

जैसे ठोरा का पानी बढ़ने से ईटाढ़ी एवं कर्मनाशा का पानी बढ़ने से चौसा-रामगढ पथ बाधित होने लगेगा। गंगा समेत सभी तटवर्ती नदियों के किनारे बसे गांवों तक पानी फैल जाता है। इस लिए सभी को अप सचेत होने की जरुरत है। क्योंकि अगले दो-तीन दिनों तक पानी के बढ़ने का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। केन्द्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार इलाहाबाद में पानी बढ़ रहा है। वहीं अन्य सूत्रों का कहना है कि जमुना के रास्ते लगातार वहां पानी पहुंच रहा है। इस वजह से गंगा के जलस्तर में इतना इजाफा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here